पाकिस्तान का पेशावर बम धमाके से दहला, 9 की मौत और 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल

Daily Prime Desk
1 Min Read

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर एक बार फिर बम धमाके से दहल उठा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाके में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

धमाका उस समय हुआ जब पुलिस की मोबाइल वैन गुजर रही थी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि धमाका एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के जरिए किया गया। माना जा रहा है कि यह हमला पुलिस बल को निशाना बनाकर किया गया।

धमाके के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चारों पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

धमाके के बाद सुरक्षा बल और बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंच गए और इलाके को घेर लिया। पूरे क्षेत्र की तलाशी ली जा रही है। अब तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Share This Article