ईंधन और ऊर्जा बचाने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के सुरक्षा काफिले की गाड़ियां आधी की गईं

Daily Prime Desk
1 Min Read

उत्तराखंड सरकार ने ईंधन और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के मंत्रियों के सुरक्षा काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या में 50 प्रतिशत की कटौती कर दी गई है। इस फैसले के तहत मुख्यमंत्री के काफिले में चलने वाली गाड़ियों की संख्या 9 से घटाकर 5 कर दी गई है।

सरकार का कहना है कि बढ़ती ईंधन खपत और ऊर्जा संरक्षण की जरूरत को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और मंत्रियों को भी सादगी अपनाने और संसाधनों का सीमित उपयोग करने का संदेश दिया है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि प्रशासनिक खर्चों में भी कमी आएगी।

कैबिनेट बैठक में “नो व्हीकल डे”, “वर्क फ्रॉम होम” और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने जैसे कई महत्वपूर्ण सुझावों पर भी चर्चा की गई। सरकार पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की भी तैयारी कर रही है।

Share This Article