धर्म/संस्कृति

अनंत चतुर्दशी 2025: गणपति विसर्जन का शुभ मुहूर्त, जानें पूजा विधि और महत्व

हर साल भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। इसी दिन गणेश उत्सव का समापन होता है और श्रद्धालु गणपति बप्पा को विदाई देते हैं। इस बार अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर 2025, शुक्रवार को मनाई जा रही है।

तिथि की शुरुआत सुबह 3:12 बजे हो चुकी है और यह 7 सितंबर की रात 1:41 बजे तक रहेगी। पूजा का शुभ समय सुबह 6:02 बजे से शुरू होकर रात 1:41 बजे तक रहेगा।

गणपति विसर्जन के प्रमुख मुहूर्त इस प्रकार हैं—

 

प्रातः: 7:36 AM से 9:10 AM

 

दोपहर: 12:19 PM से 5:02 PM

 

सायंकाल: 6:37 PM से 8:02 PM

 

रात्रि: 9:28 PM से 1:45 AM (7 सितंबर तक)

इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा होती है और चौदह गांठों वाला अनंत सूत्र धारण किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का वास होता है।

Related Articles

Back to top button