मनोरंजन

करिश्मा कपूर के बच्चों का दिल्ली हाईकोर्ट रुख, 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर बड़ा विवाद

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। बुधवार को हुई सुनवाई में मामला और पेचीदा होता दिखाई दिया।

संजय कपूर, जो सोना BLW प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड (सोना कॉम्स्टार) के प्रमुख थे, का निधन 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक से हुआ था। उनकी संपत्ति का अनुमानित मूल्य लगभग 30 हजार करोड़ रुपये है।

करिश्मा कपूर के बच्चे – 20 वर्षीय समायरा और 14 वर्षीय कियान – ने कोर्ट में दावा किया है कि उनकी सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर ने वसीयत में हेराफेरी की है ताकि पूरी संपत्ति पर कब्जा किया जा सके। बच्चों की ओर से करिश्मा कपूर स्वयं बतौर कानूनी संरक्षक अदालत में पेश हुईं।

करिश्मा के वकील जेठ मलानी ने अदालत में ‘फर्जी वसीयत’ की बात रखी और संपत्ति के बंटवारे की मांग की। वहीं, प्रिया कपूर के वकील राजीव नायर ने दलील दी कि मामला सुनवाई योग्य नहीं है। कोर्ट ने फिलहाल सभी पक्षों से जवाब मांगा है और अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।

Related Articles

Back to top button